कांके: रांची स्थित मुरी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध बियर की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2024 रांची स्थित मुरी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध बियर की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुरी रेलवे स्टेशन पर राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने देखा कि एक व्यक्ति भारी बैग के साथ जल्दबाजी में जा रहा है। संदेह होने पर आरपीएफ ने जब उसके बैग की चेकिंग की तब उसमें 48 अवैध बियर की बोतल मिली, जिसकी क़ीमत लगभग 5 हज़ार रुपये बताई जा रही है।