कांके: रांची स्थित PMLA कोर्ट में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को किया गया पेश, ईडी को फिर मिली तीन दिन की रिमांड
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2024 जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ED की पूछताछ जारी रहेगी। PMLA कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। बता दें कि 3 दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद आज जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को PMLA कोर्ट में पेश किया गया।पेशी के दौरान ईडी ने आग्रह किया कि शेखर कुशवाहा को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दी जाये।दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने तीन दिनों की रिमांड दी।