कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रेस कांफ्रेंस कर JBKSS ने 55 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया घोषणा
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2024 छात्र राजनीति के जरिए झारखंड की राजनीति में खास पहचान बनाने वाले JBKSS सुप्रीमों जयराम महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रेस कांफ्रेंस कर JBKSS सुप्रीमों जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सवर्ण उम्मीदवार भी उतारे जाएंगे। जिसमें बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे।