गभाना: पिसावा पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पिसावा पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला क्षेत्र के गांव दीवाहमीदपुर का है। यहां एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।