⚡ कानपुर देहात में हादसा, औरैया के कुदरकोट निवासी की मौत
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर इलाके में बिजली का खंभा लगाने के दौरान हादसा हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान तीन लोग विद्युत संपर्क में आ गए। हादसे में बबलू पुत्र होती लाल, निवासी कुदरकोट, औरैया की मौत हो गई।
वहीं सोनू पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी कुदरकोट, औरैया तथा गौरव पुत्र रमेश चंद्र, निवासी तिर्वा, कन्नौज प्रभावित हुए हैं। दोनों का जिला अस्पताल अकबरपुर में उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मामले की जांच की जा रही है।
🙏 दिवंगत के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
#कानपुरदेहात #औरैया #कुदरकोट #अकबरपुर #स्थानीयसमाचार