मुज़फ्फरनगर: इंदिरा कॉलोनी निवासी हिंदूवादी नेता नरेंद्र पंवार के पुत्र मनजीत गुर्जर ने अपने सॉन्ग का टीजर किया रिलीज
जनपद मुजफ्फरनगर के रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी हिंदूवादी नेता नरेंद्र पंवार के पुत्र मनजीत गुर्जर ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा एक हरियाणवी सॉन्ग बनाया गया है जिसका नाम शरीफ पना रखा गया है। टीजर आज रिलीज किया गया है। आज से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले मनजीत गुर्जर का कहना है कि उनके सहयोगी भारत त्यागी ने सॉन्ग को लिखा है।