जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सर्कुलर रोड स्थित संतोष विहार में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान की तीसरी मंजिल पर आज रविवार की सुबह मकान में भयंकर आग लग गई। आग लगती देख क्षेत्रवासियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।