मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र में हुई तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में आज रविवार की सुबह हुई तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। एवं तेज हवाओं से खड़ी गेहूं की फसल नीचे जमीन पर बिछ गई।भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा का कहना है कि सिंचाई विभाग के द्वारा रजवाहा की सफाई न कराने से रजवाहा टूट गया और सारा पानी खेतो में भर गया।