मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना इलाके में हुई तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से सड़कों पर गिरे पेड़ और छप्पर।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल इलाके में आज रविवार की सुबह हुई तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से क्षेत्र में लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। सड़कों पर कहीं पेड़ तो कहीं छप्पर धराशाई दिखाई दिए तो वही दिन निकलते ही किसान घरों गलियों से ओलो के ढेरो को हटाने में जुटे हुए हैं आप तस्वीरों में साफ तौर से देख सकते हैं की ओले के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं।