मुज़फ्फरनगर: जिला पंचायत सभागार में सीएम ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले को दी 9 करोड़ की सौगात।
मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत जनपद के 37 राजकीय विद्यालयों हेतु स्वीकृत विकास कार्यों का लखनऊ से प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को शुभारंभ किया। मुज़फ्फरनगर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चैयरमेन मीनाक्षी स्वरूप और डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी मौजूद रहे।