मुज़फ्फरनगर: शामली रोड स्थित एक बिजली घर में रविवार की सुबह अचानक की भयंकर आग लग गई।
मुजफ्फरनगर शहर के शामली रोड स्थित बिजली घर में अचानक ही फॉल्ट हुआ और इसके बाद भयंकर आग लग गई। बिजली घर में आग लगने के कारण बारिश के बीच ही उसके आसपास की बस्ती में अफरा-तफरी का माहोल बन गया था। आग लगने की सूचना पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं एसडीएम सदर परमानंद झां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास की बस्ती के मकानों को खाली कराने का काम किया गया।