हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवक परिषद ने नशा मुक्ति जागरूकता के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
जिला मुख्यालय पर बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के जीजीएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर के माध्यम से छात्र छात्रों को बताया गया कि नशे से आपकी जिंदगी खराब हो सकती है और नशा एक ऐसी बीमारी है जिससे आपके साथ आपका परिवार भी खत्म हो सकता है सभी छात्र-छात्राओं को शपथ के माध्यम से बताया गया नशा कितना घातक है।