संभल: 48 साल बाद दंगा पीड़ित परिवार को मिलेगा पुनर्वास, संभल के शेर खा सराय में पट्टा, जिलाधिकारी रखेंगे नींव की पहली ईट
संभल में वर्ष 1978 के सांप्रदायिक दंगे में परिवार के मुखिया को खोने वाले एक पीड़ित परिवार को करीब लगभग 48 वर्ष बाद पुनर्वास का अधिकार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने परिवार को आवासीय भूमि आवंटित की है। जिलाधिकारी नींव की पहली ईट रखकर पुनर्वास प्रक्रिया शुरू करेंगे।