चकाई: सरस्वती पूजा को लेकर चकाई थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Chakai, Jamui | Jan 23, 2025 चकाई थाना में गुरुवार को 3 बजे शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह भी मौजूद थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। पूजा में किसी भी हाल में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी।