नागौद: भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई से मचा हाहाकार, व्यापारियों में आक्रोश
Nagod, Satna | Oct 1, 2026 भरहुत नगर की 40 साल पुरानी कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बाद दुकानदारों और रहवासियों में नाराजगी है। रहवासियों का आरोप है कि कार्यपालन यंत्री ने सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले कई दुकानों की लीज निरस्त कर दी, जिससे सैकड़ों दुकानों पर ताले लग गए और लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। विंध्य चेम्बर आफ कामर्श की चुप्पी पर कुछ व्यापारियों ने खड़े किए सवाल।