बिछिया: अंजनिया चौकी क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव
चौक क्षेत्र अंतर्गत मांद सड़क के पास गुरुवार रात सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिलने की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच नवजात का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना अंजनिया पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजाl 29 मई 1 बजे चौकी से जानकारी ली गई l