शिवपुरी नगर: छात्रों के भविष्य पर 'मधुशाला' का साया: ITI और BTI के पास शराब की दुकान खुलने पर आबकारी विभाग सख्त, ठेकेदार को नोटिस
शिवपुरी शहर के महल सराय क्षेत्र में एक शराब दुकान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। ठेकेदार पर आरोप है कि उसने दुकान को निर्धारित परिक्षेत्र से बाहर आईटीआई परिसर के सामने खोल दिया है। इस मामले में आबकारी विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर दुकान हटाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी