भितरवार: 2 दिन से पानी की सप्लाई बंद भीषण गर्मी में वार्ड वासी परेशान
भितरवार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में पिछले दो दिन से नलों से पानी की सप्लाई बंद हो गई है। वार्ड वासी भीषण गर्मी में काफी परेशान होते नजर आ रहे हैं। वार्ड वासियों ने दी चेतावनी, अगर सोमवार को नल नहीं आए तो वार्ड वासी इकट्ठे होकर नगर परिषद जाकर सोमवार को नगर परिषद का करेंगे घेराव।