बहराइच: डीएम चौराहा के पास सड़क पर हुए गड्ढे को भरने का कार्य हुआ शुरू
बहराइच मे डीएम चौराहा के पास सड़क गड्ढे की खबर चलने के बाद खबर का असर हुआ है। शुक्रवार को हमने खबर चलाया था जिसमें एक गड्ढे पर झंडा लगा था जिस पर लिखा था "मैं बीमार हूँ मुझे डॉक्टर की है ज़रूरत" इस खबर को हमने प्रमुखता से उजागर किया था जिसके बाद अब इस सड़क गड्ढे को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने पब्लिक एप्प का आभार व्यक्त किय।