बहराइच: बहराइच जिले में आरओ/एआरओ परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 9216 में से केवल 4375 अभ्यर्थी हुए शामिल
बहराइच में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RO/ARO के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान डीएम मोनिका रानी ने जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। 9216 में से 4375 अभ्यर्थी शामिल हुए।