बहराइच: चंदरखा बुजुर्ग इलाके के व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रसाद जो चंदरखा बुजुर्ग, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।