बहराइच: तिकोनी बाग इलाके में घायल अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, मौत हुई, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकोनी बाग इलाके में घायल अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति मिला था। अस्पताल भेजने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पहचान के लिए शव 72 घण्टे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। तिकोनी बाग पुलिस ने रविवार को बताया कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।