बहराइच: हरियाली रिसॉर्ट में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे नगीना सांसद चन्द्र शेखर ने जनसभा को किया सम्बोधित
रविवार को शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित हरियाली रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे नगीना सांसद आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होने चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराने की मांग की है।