नौगांव: नौगांव में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, महिला घायल; चेन टूटी, सोना बचा, आरोपी मोबाइल पर बात
मंगलवार शाम करीब 4 बजे दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना एसबीआई नौगांव के पास गल्ला मंडी रोड क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला मनोरमा जैन वहां से गुजर रही थीं, तभी एक युवक ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। झपटमारी के दौरान महिला के गले में चोट लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि झटका लगते