अशोक नगर: मंदसौर मिल के स्लम क्षेत्र में ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान आयोजित
मंदसौर मिल स्थित स्लम क्षेत्र में शुक्रवार को विशेष जनहितकारी अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन और जिला विधिक सहायता अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वय से शाला त्यागी बच्चों की पहचान हेतु घर-घर सर्वे किया गया तथा अभिभावकों को बच्चों के पुनः प्रवेश के लिए जागरूक किया गया।