नासरीगंज: अमियावर गांव से 12 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज़ों को किया गिरफ्तार
नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर से स्थानीय पुलिस ने 12 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में अमियावर गांव के निवासी अखिलेश चौधरी के पास से छह लीटर देशी महुआ शराब तथा उसी गांव के निवासी कन्हैया चौधरी के पास से छह लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया।