रतनगढ़: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत गांव लाछड़सर में विधायक के सानिध्य में सभा का आयोजन हुआ
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को गांव लाछड़सर में मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन अभियान के अंतर्गत सभा का आयोजन विधायक पूसाराम गोदारा के सान्निध्य में एंव कांग्रेस देहात अध्यक्ष भानीराम मेघवाल की अध्यक्षता में किया गया।