कोंडागांव NEET परीक्षा में पारदर्शिता और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
कोंडागांव | भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) ने सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
#JantarMantar #BhimArmy #BhimArmyIndiaEktaMission #Kondagaon#NEETExam