बेंगाबाद: 22 अगस्त को अहिल्यापुर मोड़ में शहीद किशुन मरांडी का 31वां शहादत दिवस, तैयारियां युद्धस्तर पर जारी
ताराटांड़ पंचायत अंतर्गत अहिल्यापुर मोड़ स्थित शहीद किशुन मरांडी के स्मारक स्थल पर आगामी 22 अगस्त को शहीद किशुन मरांडी का 31वां शहादत दिवस मनाया जाएगा। गुरुवार को 5 बजे समारोह को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा तैयारियों की जानकारी दी गई।बताया गया कि अहिल्यापुर मोड़ स्थित हटिया मैदान में समारोह को लेकर पंडाल निर्माण कार्य शुरू कराया गया।