ब्रह्मपुर: सम्मान को तरस रही दल्लूपुर की मेधावी छात्रा, बिहार में टॉप करने के बाद भी किसी क्षेत्रीय प्रतिनिधि ने नहीं किया सम्मानित
ब्रह्मपुर प्रखंड के दल्लूपुर गांव की बेटी लक्ष्मी कुमारी ने अपनी मेधा और मेहनत के दम पर पूरे बिहार में शानदार पहचान बनाई है। बीते रविवार को जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लक्ष्मी ने 483 अंक हासिल कर राज्य के टॉप टेन में आठवां स्थान प्राप्त किया है। सीरियल नंबर के आधार पर उनकी रैंकिंग 56वीं बताई गई है।