पनागर: डुमना एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, हिमांग जोशी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
डुमना एयरपोर्ट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी का ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक अभिलाष पांडे, कैंट विधायक अशोक रोहाणी और सांसद आशीष दुबे सहित तमाम भाजपा नेताओं ने पुष्पमालाओं और जोरदार नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की