भगवानपुर: उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में संकुल समन्वयक का चुनाव संपन्न, प्रकाश रंजन राय बने समन्वयक
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे संकुल समन्वयक का चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संकुल संचालक सह प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया। चयन समिति द्वारा राजकीय कृत मध्य विद्यालय मल्हीपुर के प्रधानाध्यापक प्रकाश रंजन राय को सर्वसम्मति से संकुल समन्वयक चुना गया।