➡️ महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
➡️ बच्चों से संवाद कर पोषण, शिक्षा एवं योजनाओं की जानी जानकारी
मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती जी.व्ही. रश्मि ने शनिवार को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बैतूल ग्रामीण परियोजना के सेक्टर बैतूल-2 के आंगनवाड़ी केंद्र कढ़ाई का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं, पोषण एवं शिक्षा संबंधी गतिविधियों तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती फूलमत डोबारे से पोषण ट्रैकर के संबंध में जानकारी लेते हुए दर्ज हितग्राहियों एवं उपस्थित बच्चों का मिलान किया गया। गंभीर कुपोषित श्रेणी की बालिका खुशी का वजन एवं ऊंचाई लेकर पोषण ट्रैकर में दर्ज जानकारी से भौतिक सत्यापन किया गया। सचिव ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत की। पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता वालंबे से गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार एवं देखरेख की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।
आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण सत्र का आयोजन भी किया गया। सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से गंभीर कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली दवाओं एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी भूमिका की जानकारी ली। एएनएम से टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्व-सहायता समूह द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टेक होम राशन के नमूने का भी अवलोकन किया।
सहायिका उमेदी बाई से नाश्ता एवं भोजन वितरण तथा स्व-सहायता समूह के संबंध में जानकारी ली गई। सचिव ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा केंद्र में रेडियो, दूरदर्शन आदि की व्यवस्था का संचालन कर देखा। मिशन नींव के अंतर्गत बच्चों को कराई जा रही गतिविधियों की जानकारी ली तथा बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया।
उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए योजना से लाभान्वित बालिकाओं की संख्या जानी। छात्रवृत्ति से लाभान्वित बालिकाओं की जानकारी के लिए लाड़ली पंजी का भी अवलोकन किया। बच्चों से स्वयं हाथ धुलवाकर उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया। रसोईघर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। प्राथमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती उषा पटेल से भेंट कर विद्यालय परिसर में पोषण वाटिका तैयार करने के निर्देश दिए। शौचालय का निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
➡️ लापाझिरी आंगनवाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण
सचिव श्रीमती जी.व्ही. रश्मि ने लापाझिरी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-02 का भी भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने गीत एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। सचिव ने केंद्र में तैयार नाश्ते का स्वयं स्वाद लेकर गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने पोषण ट्रैकर में बच्चों की उपस्थिति, राशन वितरण, वितरण पंजी, स्व-सहायता समूह द्वारा दिए जा रहे टेक होम राशन के नमूने तथा सहयोगिनी समिति के समक्ष वितरण की पावती का अवलोकन किया। गंभीर कुपोषित बच्चों की देखरेख, दवाई वितरण एवं अतिरिक्त भोजन के संबंध में जानकारी ली। उपस्थित बच्चों का वजन एवं ऊंचाई लेकर पोषण ट्रैकर में दर्ज जानकारी से भौतिक सत्यापन किया गया। मिशन नींव के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।
उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र लापाझिरी-02 का निरीक्षण किया। उन्होंने सरपंच श्री संदीप गुजरे से चर्चा कर भवन का निर्माण शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। रसोईघर का निरीक्षण कर स्वच्छता की स्थिति देखी तथा भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। रसोइया देवली कुमेरे एवं कांति परपाचे को स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। शौचालय की स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक शाला का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षक से आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
इसके अलावा उन्होंने जिला कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर एवं बाल संप्रेक्षण गृह का भी भ्रमण किया तथा वहां संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul