सुसनेर: श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में क्षेत्र की खुशहाली के लिये चल रहे मण्डल विधान का हुआ समापन
क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर नगर के शुक्रवारिया बाजार में स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान का समापन आज हो गया। जिसमे संगीतमय रूप से समाजजनो के द्वारा भक्ति की गई। इंद्र इंद्राणी बने समाजजनों के विशेष पूजा अर्चना कर भगवान को अर्घ चढ़ाए गए।