सोनो: चंद्रमंडी थाना पुलिस ने डकैती कांड के छह आरोपितों के घर की कुर्की की, इलाके में मचा हड़कंप
Sono, Jamui | Apr 2, 2026 अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को दो बजे चंद्रमंडी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने 15 साल पुराने डकैती कांड में फरार चल रहे छह आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती की। वहीं मारपीट के एक मामले में फरार अभियुक्त के घर इस्तेहार तामिला कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष गजेंद