औरैया: शहर के पुराने नुमाइश मैदान से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठनों ने निकाली रैली
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरुवार को हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर मोहल्ला तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान से एक रैली का आयोजन किया। जिसे हिंदू आक्रोश प्रदर्शन का नाम रखा गया। इस दौरान तमाम हिंदू संगठनों ने कहा कि बांग्लादेश में जो भी कांड हिंदुओं के साथ किया जा रहे हैं वह निंदनीय है। इस पर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए ।