औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के जनता महाविद्यालय पर गरजा अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन का बुलडोजर, बाउंड्री बाल को गिराया
दिबियापुर क्षेत्र के जनता महाविद्यालय सेहुद की बाउंड्री वाल को जिला प्रशासन द्वारा आज बुलडोजर के माध्यम से गिरा दिया गया। यहां पर यह आरोप है जिस स्थान पर बाउंड्री बनाई गई थी उसे स्थान पर कब्जा किया गया था। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशों पर जनपद में जहां भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उसे ध्वस्त किया जा रहा है।