औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फायर ब्रिगेड के पीछे अवैध कब्जे को हटाने के लिए किया गया चिन्नांकन, पुलिस मौके पर मौजूद
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जेसीज चौराहे पर स्थित फायर ब्रिगेड के पीछे पड़ी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। जिसको लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा राजस्व कर्मियों ने नाप जोख करते हुए जमीन का चिन्हांकन किया। बताया जाता है कि यह जमीन फायर ब्रिगेड की है और इस पर कुछ लोग कब्जा किए हुए थे जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है।