औरैया: पुरवा रावत में एक परिवार के सदस्यों ने प्रधान के भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, डीएम से शिकायत
विकासखंड सहार की ग्राम पंचायत पुरवा रावत में एक परिवार के सदस्यों ने प्रधान के दबंग भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वही उनका कहना है कि पुलिस भी उनके साथ दे रही है। उन्होंने अंदेशा जताया कि यह लोग उन पर झूठे मुकदमे भी लगवा सकते हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।