औरैया: फफूंद क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप
फफूंद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया है कि फफूंद थाने में शिकायती पत्र देने के बाद भी अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।