पत्थलगांव: बागबहार में लकड़ी के ठेले की दुकान में लगी आग, दो लाख रुपये का सामान जलकर हुआ राख
बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ाबहला (धनुपारा) में एक लकड़ी के ठेले में अचानक आग लगने से दुकान में रखा किराना सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आगजनी की इस घटना में दुकानदार जुगन सिदार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।मिली जानकारी के अनुसार, जुगन सिदार अपने घर से लगे लकड़ी के ठेले में छोटी किराना दुकान संचालित करते थे। इसके साथ ही ठेले मे