बहराइच: विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भागने के मामले में आरोपी महिला को सुनाई 3 साल कारावास की सजा
बहराइच विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भागने के मामले में आरोपी महिला को 3 साल कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी महिला जरवल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। गुरुवार को विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दोषी करते हुए महिला को सज़ा सुनाई है।