बहराइच: थाना दरगाह क्षेत्र में 8 वर्षीय बालक के साथ 16 वर्षीय किशोर ने किया कुकर्म पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा एक 8 वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ घूमने के ले गया था और इसके बाद उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।