बहराइच: मंसूरगंज से थाना दरगाह पुलिस ने मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
थाना दरगाह पुलिस ने गुरुवार को मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अब्दुल हकीम 188 दंड प्रक्रिया संहिता के मुकदमे में वांछित था के खिलाफ वारंट जारी था जिसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।