बहराइच: गड़रियनपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रियनपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने फांसी लगा ली है। वहीं पुलिस अब हर पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जानकारी देते हो बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी।