बहराइच: रानीपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
थाना रुपईडीहा इलाके के रानीपुरवा में अपने मायके आई नव विवाहिता नीलम देवी का शव घर से 500 मीटर दूरी पर पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह सौच के लिए घर से निकली थी। इसके कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर फांसी के फंदे से उसका शव झूल रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई ।