डंडा: डंडा में अरहर बीज वितरण में बेतुके नियमों के कारण कई किसान वंचित, भारी आक्रोश
Danda, Garhwa | Jul 29, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड अंतर्गत डंडा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किए गए बीज वितरण से किसान काफी नाराज हैं। किसानों का आरोप है कि बेतुके नियमों की आड़ में उन्हें सरकारी स्तर पर मिलने वाले उन्नत किस्म के अरहर बीज से वंचित किया जा रहा है। यह पूरा मामला डंडा पंचायत सचिवालय का है, जहां मुखिया रूपा देवी की अध्यक्षता में बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।