अतरी: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अतरी प्रखंड मुख्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जीत का जश्न मनाया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।