इकौना: श्रावस्ती-बलरामपुर बॉर्डर पर प्लेटिनम होटल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, CHC इकौना में मां-बेटे की हुई मौत
श्रावस्ती बलरामपुर बॉर्डर के प्लेटिनम होटल के पास बीती शनिवार रात्रि एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी।वहीं हादसे मे माँ बेटे और बाइक चालक घायल हुए। वहीं तीनो घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। जहां महिला और उनके मासूम बेटे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाइक चालक को गंभीर हालत मे रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है