इकौना: सदन में श्रावस्ती के सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने श्रावस्ती में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग उठाई
लोकसभा श्रावस्ती के सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने सदन में जनपद श्रावस्ती में मेडिकल कॉलेज बनाने की आवाज उठाई।वहीं सांसद ने कहा की आजादी के 78 साल बाद भी श्रावस्ती की जनता मेडिकल की बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। जबकि श्रावस्ती जनपद आकांक्षी जनपद में आता है।